प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शाम फ़िनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि फ़िनलैंड यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर अपने विचार साझा किए।
