भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। अगले 2 से 3 दिनों तक ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।
अगले सप्ताह गुजरात क्षेत्र, गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों तक हल्की से बहुत हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है।
