प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग आज जेएन पोर्ट पीएसए मुंबई टर्मिनल (बीएमसीटी) के दूसरे चरण का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
पीएसए एक 100% नवीकरणीय ऊर्जा टर्मिनल है। यह 4.8 मिलियन टीईयू हैंडलिंग क्षमता वाला पहला कंटेनर टर्मिनल पोर्ट है जो समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डीएफसी) के अनुरूप है। सड़क और रेल मार्ग से 63 से अधिक आईसीडी से पीएसए मुंबई की कनेक्टिविटी इसे भारत के सबसे व्यापक मल्टीमॉडल नेटवर्क में से एक बनाती है।
