भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। सौराष्ट्र, कच्छ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
