गृह मंत्री अमित शाह ने कल गुजरात के साणंद विधानसभा क्षेत्र में 66 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री शाह ने निर्वाचन क्षेत्र के समग्र विकास का वादा करते हुए कहा कि 2029 तक साणंद के प्रत्येक गाँव में जलापूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और वनीकरण सहित बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
मंत्री महोदय ने कहा कि धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र के चालू हो जाने और साणंद के आसपास औद्योगिक विकास परियोजनाएँ पूरी हो जाने के बाद, साणंद गुजरात की सबसे अधिक औद्योगिक रूप से विकसित तहसील के रूप में उभरेगा। श्री शाह ने बताया कि साणंद विधानसभा क्षेत्र में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की योजना बनाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि उद्योगपतियों के साथ हाल ही में हुई चर्चाओं के आधार पर एक मज़बूत प्रशासनिक ढाँचा स्थापित किया गया है।
गृह मंत्री ने जनता से गांवों, स्कूलों और नगर पालिकाओं में खुले स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेने की भी अपील की।
