भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी दिन भर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। अंडमान और निकोबार क्षेत्र में मौसम की स्थिति इस महीने की 22 तारीख तक ऐसी ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
