यूनाइटेड किंगडम में, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने कल विंडसर कैसल में एक भव्य राजकीय रात्रिभोज में भाग लिया, जहां आधिकारिक यात्रा के पहले दिन ब्रिटिश शाही परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राजा चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्रपति ट्रम्प का भोज में स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के बीच विशेष संबंधों ने “हमें पीढ़ियों से अधिक सुरक्षित और मज़बूत बनाया है।” इसके जवाब में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच विशेष संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि विशेष शब्द इसके साथ न्याय नहीं कर पाता। उन्होंने इस यात्रा को अपने जीवन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक बताया।
राजा के भाषण में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों और सांस्कृतिक, व्यापारिक और सैन्य संबंधों को बनाए रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया। यह तथ्य कि श्री ट्रम्प को 2019 में अपनी पहली राजकीय यात्रा के बाद दूसरी बार ब्रिटेन आने का निमंत्रण मिला है, अपने आप में एक दुर्लभ कूटनीतिक संकेत है जो किसी अन्य अमेरिकी राष्ट्रपति को नहीं मिला।
