स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि इस महीने की 20 तारीख तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत देश भर में 2.83 लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। 17 सितंबर को शुरू हुए इस अभियान में पूरे भारत में लोगों की भारी भागीदारी देखी जा रही है और लाखों महिलाएं, बच्चे और परिवार व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश भर में 76 लाख से ज़्यादा नागरिकों ने इस अभियान के लिए पंजीकरण कराया है।
