प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि साहस, संयम और संकल्प की भक्ति से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आएगा। उन्होंने कहा, “आज नवरात्रि में माँ शैलपुत्री की आराधना का दिन है। श्री मोदी ने कामना की कि माँ के प्रेम और आशीर्वाद से सभी का जीवन सौभाग्य और स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।” प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बार नवरात्रि का यह पावन अवसर बहुत विशेष है। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। उन्होंने सभी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों में शामिल होने का आह्वान किया।”
