केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री शाह ने कहा कि अपनी रचनाओं के माध्यम से कवि ने राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक चेतना को एक नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल विरोधी आंदोलन तक देशवासियों को प्रेरित किया।
