नारायणपुर, 26 सितंबर । सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत शत प्रतिशत ई-केवायसी किये जाने निर्देशित किया गया है। वर्तमान में विभागीय डेटाबेस में जिले के संलग्न सूची अनुसार 1 लाख 39 हजार 466 सदस्यों में 1 लाख 31 हजार 772 हितग्राहियों का आधार दर्ज है। शेष सभी हितग्राहियों का आधार दर्ज कराकर ई केवाईसी 30 सितंबर तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। जिले में 1 लाख 39 हजार 466 हितग्राहियों में 94 हजार 963 हितग्राहियों का ई-केवायसी पूर्ण किया गया है। शेष हितग्राहियों का ई-केवायसी 30 सितंबर तक पूर्ण किया जाएगा।
