प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, श्री मोदी दोपहर में कुरनूल में लगभग 13,430 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
ये परियोजनाएं उद्योग, विद्युत पारेषण, सड़क, रेलवे, रक्षा विनिर्माण, तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जो क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, औद्योगीकरण में तेजी लाने तथा राज्य में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर श्री मोदी एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नंदयाल जिले के श्रीशैलम में श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा और दर्शन भी करेंगे। वह श्रीशैलम में श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का भी दौरा करेंगे।
