रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
लखनऊ ब्रह्मोस इकाई उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारे में पहली सुविधा है, जहां मिसाइल प्रणाली निर्माण से लेकर अंतिम परीक्षण तक की पूरी प्रक्रिया स्वदेशी रूप से की जाती है।
समारोह के दौरान, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री बूस्टर भवन का उद्घाटन करेंगे और बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन देखेंगे। एयरफ्रेम और एवियोनिक्स प्रणालियों, वारहेड भवन में प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन (पीडीआई) और ब्रह्मोस सिम्युलेटर पर भी प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।
