कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का शुभारंभ करेंगे।
मंत्रालय ने बताया कि महीने भर चलने वाला यह अभियान देश भर के 2,500 शिविरों में चलाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य चेहरा पहचान तकनीक का उपयोग करके पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि सभी पेंशनभोगी, विशेषकर बुजुर्ग पेंशनभोगी, अपनी सुविधानुसार निर्बाध डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकें। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) इस महीने भर चलने वाले अभियान में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।
