नई दिल्ली, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के कुलपति प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा को गुरुवार को राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) में प्रोफेसर एमेरिटस की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हरियाणा के राज्यपाल द्वारा पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में आयोजित एनएएमएस सभागार में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
डॉ. महेश वर्मा मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली में प्रोफेसर एमेरिटस भी हैं और अंतरराष्ट्रीय डेंटल रिसर्च एसोसिएशन (इंडिया) के अध्यक्ष और वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन, स्विट्जरलैंड के उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।
डॉ. वर्मा के योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उच्चतम मान्यताओं में से एक – डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार भी शामिल है।
