ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम से सीएसईबी चौक तक जाने वाली बायपास सड़क पर नगर निगम ने एक बार फिर डिवाइडर और रेलिंग लगाने का कार्य तेज कर दिया है। बरसात के कारण अधूरा रह गया यह काम अब दोबारा शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही इस व्यस्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग को देखते हुए नगर निगम ने कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी सड़क को खाली कराया और अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया। आज निगम ने पुनः डिवाइडर और रेलिंग लगाने का काम तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, काम पूरा होते ही इस मार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा और दुर्घटनाओं की संभावनाएँ भी कम होंगी।
