रायपुर, 19 नवंबर । पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया ।
