गूगल ने हाल ही में अपना नवीनतम एआई मॉडल Gemini 3 लॉन्च किया है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे एडवांस्ड और समझदार मॉडल बता रही है। इसे गूगल के सभी प्लेटफॉर्म्स—जैसे जेमिनी ऐप और सर्च—पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सीईओ सुंदर पिचाई के अनुसार, यह मॉडल जटिल रीजनिंग में माहिर है और इंसानी सोच की गहराई तथा बारीक अंतर को समझने में सक्षम है। आइए जानते हैं इस मॉडल की चार प्रमुख खासियतें।
- सटीक और भरोसेमंद जवाब
Gemini 3 का मुख्य मकसद केवल यूजर को खुश करना नहीं, बल्कि स्पष्ट, प्रासंगिक और उपयोगी उत्तर प्रदान करना है। यह यूजर की उम्मीदों को दोहराने के बजाय सीधे और समझदार रिस्पॉन्स देता है, जिससे सही जानकारी हासिल होती है। साथ ही, यह टास्क के टोन और संदर्भ को ध्यान में रखकर उत्तर तैयार करता है। - मल्टीमॉडल सपोर्ट
इस मॉडल में मल्टीमॉडल क्षमताएँ हैं, यानी यह टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और कोड को एक ही समय में समझ और प्रोसेस कर सकता है। उदाहरण के लिए, यूजर हाथ से लिखे नोट्स, स्क्रीनशॉट, लंबा वीडियो या शोध पेपर अपलोड कर सकता है और मॉडल सभी इनपुट को एक साथ एनालाइज कर सकता है। इसकी कंटेक्स्ट विंडो 10 लाख टोकन तक सपोर्ट करती है, जिससे यह लंबी बातचीत और डॉक्यूमेंट्स को भी आसानी से संभाल सकता है। - बेंचमार्क पर शानदार प्रदर्शन
Gemini 3 ने लगभग सभी प्रमुख एआई बेंचमार्क्स पर बेहतरीन स्कोर हासिल किया है। LMArena पर यह 1501 Elo स्कोर के साथ शीर्ष पर है। एकेडमिक रीजनिंग और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग टेस्ट में भी इसकी परफॉरमेंस उल्लेखनीय रही। डेवेलपर्स के लिए WebDev Arena में यह 1487 के स्कोर के साथ सबसे आगे है। - सर्च में इंटरैक्टिव अनुभव
गूगल ने Gemini 3 को सर्च के एआई मोड में इंटीग्रेट कर दिया है। अब सर्च रिजल्ट्स डायनामिक विज़ुअल लेआउट, इंटरेक्टिव टूल्स और सिमुलेशन्स के साथ आते हैं। जब यूजर जटिल प्रश्न पूछता है, तो मॉडल उत्तर में टेबल, चार्ट और कस्टम कैलकुलेटर जैसी सुविधाएँ प्रस्तुत करता है। ऑर्बिटल फिजिक्स जैसे टॉपिक्स के लिए यह इंटरैक्टिव मॉड्यूल भी दिखाता है, जिससे यूजर विषय को गहराई से समझ सकता है।
