नई दिल्ली, 17 दिसंबर । क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बिटकॉइन की कीमत 15 दिसंबर को सुबह के वक्त $89,608 पर पहुंच गई, जो पिछले 24 घंटों में 0.62 फीसदी की गिरावट है। इस गिरावट के चलते कुल क्रिप्टो मार्केट कैप से करीब 130 अरब डॉलर साफ हो गए और अब यह घटकर $2.98 ट्रिलियन पर आ गया है।
दिन की शुरुआत में बिटकॉइन $87,996 तक फिसल गया था जबकि ऊपरी स्तर पर यह $89,923 के आसपास पहुंच सका। यानी $90,000 का अहम स्तर फिलहाल टिक नहीं पाया। बाजार में इस कमजोरी का असर सिर्फ बिटकॉइन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बाकी बड़े टोकन भी दबाव में नजर आए।
डेल्टा एक्सचेंज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल के मुताबिक, बीते 24 घंटों में करीब 1.16 लाख ट्रेडर्स का पोजिशन लिक्विडेट हुआ, जिससे कुल नुकसान $295 मिलियन से ज्यादा रहा। उन्होंने कहा कि यह हाई लेवरेज और कमजोर निवेशक भावना को दिखाता है। फिलहाल बिटकॉइन $87500 से $91000 के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा लेकिन रुझान कमजोर बना हुआ है। वहीं एथेरियम $2900 से $3180 के बीच घूम रहा, जो अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 37.5 फीसदी नीचे है।
