बैडमिंटन में, भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कल रात चीन के हांगझोऊ में आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल 2025 में कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में उन्हें स्थानीय जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग ने 10-21, 21-17, 21-13 के स्कोर से हराया। हालांकि, भारतीय शटलरों द्वारा जीता गया यह केवल दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल पदक है। इससे पहले 2018 में, पीवी सिंधु ने महिला एकल का खिताब जीता था और इस प्रतियोगिता में भारत की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता बनी थीं।
