क्रिसमस का त्योहार आते ही चारों ओर रौनक और खुशियों का माहौल बन जाता है। चमचमाती लाइट्स, सजे हुए क्रिसमस ट्री, दालचीनी की खुशबू और कैरोल्स की मिठास—इन सबके बीच अगर टेबल पर प्लम केक न हो, तो जश्न अधूरा सा लगता है। आमतौर पर प्लम केक अंडे और रम से बनाया जाता है, लेकिन अगर आप अंडा या अल्कोहल नहीं लेते, तो भी चिंता की बात नहीं है। यहां हम आपके लिए लाए हैं आसान, स्वादिष्ट और पूरी तरह एगलेस प्लम केक की रेसिपी।
एगलेस प्लम केक बनाने की विधि
स्टेप 1: ड्राई फ्रूट तैयार करें
मिक्स ड्राई फ्रूट और कैंडिड फ्रूट को करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें, जिससे वे केक में नरम और जूसी रहें।
स्टेप 2: सूखी सामग्री मिलाएं
एक बड़े बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, केक मसाले (दालचीनी, जायफल आदि) और दूध पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
स्टेप 3: गीली सामग्री तैयार करें
अब इसमें दूध, सिरका, नींबू का रस, ब्राउन शुगर, वनीला एसेंस और थोड़ा पानी डालें। इसके साथ संतरे के छिलके का कद्दूकस मिलाएं, जिससे केक में क्रिसमस वाली खास खुशबू आए। अब भीगे हुए ड्राई फ्रूट इसमें डाल दें।
स्टेप 4: बैटर तैयार करें
सूखी सामग्री को छानकर गीले मिश्रण में मिलाएं। फिर पिघला हुआ बटर और मैदा में लपेटे हुए नट्स डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें।
स्टेप 5: बेक करें
केक टिन को बटर या तेल से अच्छी तरह ग्रीस करें और उसमें बैटर डालें। ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और केक को 25–30 मिनट तक बेक करें। टूथपिक डालकर चेक करें—अगर साफ निकल आए तो केक तैयार है।
केक को हल्का ठंडा होने दें, फिर ऊपर से पाउडर शुगर छिड़कें और क्रिसमस की शाम गरमागरम सर्व करें।
केक को सॉफ्ट और मॉइस्ट रखने के टिप्स
-
एयरटाइट स्टोरेज: केक ठंडा होने के बाद उसे तुरंत एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि नमी बनी रहे।
-
दूध से ब्रश करें: बेकिंग के बाद केक के ऊपर हल्का गुनगुना दूध ब्रश करने से केक ज्यादा सॉफ्ट और मॉइस्ट रहता है।
