25 दिसंबर । विदेश मंत्रालय ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ना जैसे अपमानजनक कृत्य दुनिया भर के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और इन्हें नहीं होने देना चाहिए।
थाई-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित क्षेत्र में एक हिंदू देवता की मूर्ति तोड़े जाने के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में, मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं को पूरे क्षेत्र के लोग साझा सभ्यतागत विरासत के हिस्से के रूप में अत्यंत श्रद्धापूर्वक पूजते हैं।
उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बहाल करने और आगे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि और संपत्ति एवं विरासत को नुकसान से बचाने के लिए संवाद और कूटनीति की ओर लौटने का आग्रह किया।
