सूरजपुर, 1 जनवरी । 2 से 9 जनवरी 2026 तक जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ’’चावल उत्सव तथा उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्थित उचित मूल्य चावल उत्सव हेतु ग्राम पंचायत सचिव एवं नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एस जयवर्धन ने बताया कि, 2 से 09 जनवरी तक प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालक एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके सम्बन्ध में पंचायतों में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गये हैं।
रजत जयंती चावल उत्सव के दौरान ई-केवायसी हेतु शेष राशनकार्ड, हितग्राहियों को ईं-केवायसी पूर्ण करने का प्रयास किया जाये। रजत जयंती चावल उत्सव में विभागीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दिया जायेगा।
