06 जनवरी । जापान के पश्चिमी हिस्से में आज एक शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।
एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और भूकंप से किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि शिमामे परमाणु ऊर्जा संयंत्र और क्षेत्र में स्थित एक संबंधित संयंत्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई। जापान प्रशांत अग्नि वलय (रिंग ऑफ फायर) पर स्थित है, जो दुनिया के सबसे भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है।
