07 जनवरी । भारतीय रेलवे विश्व के सबसे अधिक विद्युतीकृत रेल प्रणालियों में से एक बन गया है। भारत के लगभग 70,000 किलोमीटर लंबे ब्रॉड-गेज नेटवर्क का लगभग पूरा हिस्सा अब बिजली से चलता है। पिछले साल नवंबर तक, इसके पूरे नेटवर्क का 99 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विद्युतीकृत हो चुका था, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विद्युतीकरण की गति में तीव्र वृद्धि हुई है – 2004 से 2014 के बीच प्रतिदिन लगभग डेढ़ किलोमीटर से बढ़कर पिछले छह वर्षों में यह 15 किलोमीटर प्रति दिन से अधिक हो गई है। भारतीय रेलवे ने नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ाया है, जिसके तहत पिछले वर्ष नवंबर तक सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 900 मेगावाट तक पहुंच गई, जो 2014 में चार मेगावाट से कुछ कम थी।
