08 जनवरी । भारतीय सेना और एचडीएफसी बैंक ने सेना कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए अपने समझौता ज्ञापन को तीन साल के लिए, यानी 2029 तक नवीनीकृत किया है। यह मुआवजा भारतीय सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में दिया जाता है।
इस समझौता ज्ञापन के तहत सेवारत कर्मियों, जिनमें अग्निवीर और पेंशनभोगी भी शामिल हैं, के लिए एक करोड़ रुपये का उन्नत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और साथ ही एक करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया गया है। इसके अलावा, इस समझौते के अंतर्गत पांच लाख रुपये का बाल शिक्षा कवर और पांच लाख रुपये का बालिका विवाह कवर जैसे अन्य संबंधित लाभ भी शामिल होंगे।
