17 जनवरी ।
अंडर-19 क्रिकेट एकदिवसीय विश्वकप में भारत आज दोपहर जिम्बाब्वे के बुलावेयो में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश से खेलेगा।
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारत ने डक्वर्थ लुईस नियम के तहत अमरीका को छह विकेट से हराया था।