धमतरी, 23 जनवरी । देवांगन समाज सोरिद नगर द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को माँ परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन शांति चौक, सोरिद नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल दिखा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे माँ परमेश्वरी की स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से प्रत्येक परिवार द्वारा सामूहिक पूजा की गई। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित विभिन्न कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता देखी बनी। शाम पांच बजे से कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। शाम सात बजे से सामाजिक भोजन का आयोजन रखा गया है।
माँ परमेश्वरी महोत्सव के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और परंपरा को सशक्त करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में वार्ड इकाई देवांगन समाज, युवा संगठन एवं महिला संगठन, सोरिद नगर का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में बताओ रहती थी पहुंची नगर निगम की स्पीकर कौशल्या देवांगन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज की एकता में विस्तार होता है। मां परमेश्वरी सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।
आयोजन समिति के सदस्य राजेश देवांगन ने बताया कि सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। बच्चों ने उत्साह के साथ खेल में भाग लिया। विभिन्न खेल स्पर्धा में विजय बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नन्द कुमार देवांगन, टोकेश्वर देवांगन, देव कुमार देवांगन, इंद्रेश देवांगन, भूपत देवांगन, कुलेश्वर देवांगन, रिकेश्वर देवांगन शाहिद काफी संख्या में समाज की महिला पुरुष को बच्चे शामिल हुए।
