नई दिल्ली, 24 जनवरी। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को मथुरा रोड स्थित डीपीएस के वार्षिक खेल दिवस में के साथ सम्मिलित हुई।
मुख्यमंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि खेल और शिक्षा साथ-साथ चलें तो ही व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। क्लासरूम ज्ञान, समझ, अनुशासन और सोचने की क्षमता देता है, जबकि खेल का मैदान आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष की ताकत देता है।
मुख्यमंत्री ने युवा चैंपियंस को उनका उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेलिए, सीखिए और खूब आगे बढ़िए।
