रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यूरोपीय संघ के साथ देश की बढ़ती साझेदारी की पुष्टि की। उन्होंने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर जटिल वातावरण में रक्षा सहयोग विकसित करने के लिए दोनों पक्षों को एक साथ लाती है। रक्षा मंत्री ने वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर को एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत होगा।
