गुवाहाटी, 29 जनवरी । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो दिन के दौरे पर असम पहुंच रहे हैं। शाह डिब्रूगढ़ में राज्य विधानसभा के दूसरे भवन (कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को लखीमपुर जिले के रंगामडी में एक सरकारी कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों को यह जानकारी दी।
सरमा ने कहा कि शाह शाम को गुवाहाटी में असम भारतीय जता पार्टी मुख्यालय जाएंगे। वहां वो असम की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। यहां से वो शाम लगभग सात बजे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। शाह ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य का एक दिन का दौरा किया था।
