राजनांदगांव, 31 जनवरी। नगर में आयोजित यादव प्रीमियर लीग 2026 के समापन समारोह में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत करने वाली खेल संस्था टी एच (टाउनहॉल) इलेवन के संस्थापक कप्तान पूनाराम यादव, रीतेश देवांगन और पोषण यादव का सम्मान किया गया।
1994 में राजनांदगांव में पहली बार फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत इसी क्लब द्वारा की गई थी। स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित उस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 16 प्रमुख टीमों ने भाग लिया था। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद टी एच इलेवन के सदस्यों ने यह चुनौती सफलतापूर्वक पूरी कर इतिहास रचा था।
