सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 फ़रवरी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम तोरना में शनिवार को कोसा उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण किया। मैदानी अधिकारी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि यहां 19 किसान रेशम को कोसा उत्पादन कर रहे हैं। कोकून उत्पादन लगातार 3 वर्ष तक अलग-अलग चरण में निश्चित समय में कोकून परिपक्व होने पर उसे तोड़ा जाता है और धागाकरण के लिए कोकून भेजा जाता है।
कलेक्टर ने किसानों और रेशम विभाग के अधिकारी से मिट्टी की किस्म, इसमें अधिक उपजाउ होने वाले कंद मूल की जानकारी लेकर उन्हें पौधों के बीच बचे भूमि में कंद मूल जैसे जिमीकंद, हल्दी, कोचई, अदरक आदि उत्पादन करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल उपस्थित थे।
