08 फ़रवरी ।
पुरुष क्रिकेट में, भारत ने कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के तीसरे मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया। भारत द्वारा निर्धारित 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, संयुक्त राज्य अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाए। अमेरिका की ओर से शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
इससे पहले, संयुक्त राज्य अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन बनाए। अमेरिका की ओर से शैडली वैन शाल्कविक ने 4 विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एक अन्य मैच में, वेस्ट इंडीज ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया। आज तीन मैच हैं। न्यूजीलैंड का मुकाबला अफगानिस्तान से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। मैच सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। एक अन्य मुकाबले में, इंग्लैंड का सामना नेपाल से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे होगा, जबकि श्रीलंका का सामना आयरलैंड से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
