ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख से मुलाकात की। यह मुलाकात तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से पहले हुई। ईरानी विदेश मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी से भी मुलाकात की। श्री अराघची ने कहा कि वह ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी से भी मिलेंगे, जो कल जिनेवा में अमेरिका-ईरान वार्ता की मेजबानी कर रहा है।
कल ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने संकेत दिया कि तेहरान परमाणु मुद्दे पर समझौता करने के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन वह अमेरिका के नेतृत्व में लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में ढील चाहता है।
