20 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की और उन्हें तथा कतर के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने फिर से दोहराया कि भारत कतर के साथ एकजुटता से खड़ा है और क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है।
उन्होंने भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की। मोदी ने आगे कहा कि भारत और कतर दोनों होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए खड़े हैं।
