भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक वाले तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भविष्यवाणी की है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज ऐसी ही स्थिति रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भी भविष्यवाणी की है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है
