10 अप्रैल। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने यह भी कहा है कि असम, मेघालय, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दिन भर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भविष्यवाणी की है। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
