11 अप्रैल । आईपीएल क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से जीत दर्ज की और लगातार चौथी जीत हासिल की। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 18 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनते हुए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। आज, पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। एक अन्य मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
