ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर आज भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने आगे कहा कि चांसलर स्टॉकर की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।
