राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम का दौरा करेंगी। महात्मा गांधी 1936 से 1948 तक सेवाग्राम आश्रम में रहे और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने अपने सभी कार्य इसी आश्रम से संचालित किए। आज बाद में, राष्ट्रपति मुर्मू वर्धा में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
