राज्यसभा में आज उपसभापति पद के लिए चुनाव होना है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मनोनीत सदस्य हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने का प्रस्ताव पेश करेंगे। भाजपा सांसद एस फांग्नोन कोन्यक इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और जयंत चौधरी, भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और जेडीयू सांसद संजय कुमार झा द्वारा भी सदन की कार्यवाही में हरिवंश के उपसभापति पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया है।
