उत्तराखंड में आज से आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं और पंजीकृत श्रद्धालु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगैन ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग और एजेंसियां सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
