नई दिल्ली, 01 मई । वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और तंजानिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 9 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। यह दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते आर्थिक संबंधों को दर्शाता है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि तंजानिया के दार एस सलाम में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और सशक्त बनाने के लिए भारत-तंजानिया की दो दिन की संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का पांचवां सत्र 29-30 अप्रैल को संपन्न हुआ। इस सत्र में अगस्त 2017 में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित पिछले सत्र के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
मंत्रालय ने कहा कि भारत-तंजानिया ने इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग के विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच व्यापार 9 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष का आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने पर जोर रहा है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल को तंजानिया के दार एस सलाम में आयोजित किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के विदेश मामलों एवं पूर्वी अफ्रीकी सहयोग मंत्रालय के स्थायी सचिव राजदूत डॉ. सैमुअल विलियम शेलुकिंडो ने की।
सत्र के दौरान अगस्त 2017 में नई दिल्ली में आयोजित चौथे सत्र के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश तथा आर्थिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
