रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को मोदी सरकार के आतंकवाद को निर्णायक कार्रवाई से खत्म करने के “अटूट संकल्प” का प्रतीक बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान सशस्त्र बलों के “अतुलनीय शौर्य” ने इसे भारत के सैन्य इतिहास का “स्वर्ण अध्याय” बना दिया है। श्री सिंह ने ये बातें ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कल नई दिल्ली में आयोजित “शौर्य” नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। भारत ने पिछले साल 7 मई को 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन का लक्ष्य पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था।
