आम के सीजन में घर पर आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धो लें फिर उनका छिलका छीलकर गूदा निकाल लें. ध्यान रखें कि आम पके और मीठे हों, जिससे पापड़ का स्वाद बेहतरीन आए.
अब निकाले गए आम के गूदे को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें. कोशिश करें कि इसमें कोई रेशे या गांठ न रह जाए, इससे पापड़ का परत चकनी और पतली बनेगी.
अब प्यूरी को कढ़ाई में धीमी आंच पर पकाएं. इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें, लगभग 10-15 मिनट तक पकाने पर प्यूरी गाढ़ी होने लगेगी.
जब प्यूरी गाढ़ी हो जाए, तब इसमें काला नमक और चाट मसाला डालें. इससे आम पापड़ का स्वाद खट्टा-मीठा और चटपटा हो जाएगा
अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. ट्रे या प्लेट में हल्का घी लगाकर ग्रीस करें और प्यूरी को पतली परत में फैलाएं
ट्रे को धूप में रख दें. जब एक साइड सूख जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सुखाएं. पूरी तरह सूखने पर मनचाहे आकार में काट लें. इसे बटर पेपर में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें. घर का आम पापड़ लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक भी है.
