CHONGQING, CHINA - SEPTEMBER 4: In this photo illustration, a smartphone held in a hand shows the logo of Instagram, a popular social media and photo-sharing platform owned by Meta Platforms, with the company's branding seen in the background on September 4, 2025 in Chongqing, China. (Photo illustration by Cheng Xin/Getty Images)
इंस्टाग्राम के नए फीचर ‘Instants’ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम ने बुधवार से वैश्विक स्तर पर ‘Instants’ फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स बिना एडिट किए गए अस्थायी फोटो अपने क्लोज फ्रेंड्स या फॉलो-बैक करने वाले लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर इंस्टाग्राम ऐप के इनबॉक्स सेक्शन में उपलब्ध होगा, जबकि कुछ देशों में इसे अलग ऐप के रूप में भी टेस्ट किया जा रहा है।
यूजर्स इंस्टाग्राम के DM इनबॉक्स में नीचे दाईं ओर दिखाई देने वाले नए आइकन के जरिए ‘Instants’ फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
फोटो शेयर करने के बाद दोस्त उस पर इमोजी रिएक्शन दे सकते हैं और DM के जरिए जवाब भेज सकते हैं। हालांकि फोटो देखने के बाद वह अपने आप गायब हो जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Instants’ 24 घंटे बाद स्वतः हट जाते हैं और उनका स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं लिया जा सकता।
हालांकि कई यूजर्स ने इस फीचर को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ यूजर्स अब दूसरों को यह फीचर बंद करने का तरीका भी बता रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को बंद करने के लिए यूजर्स को प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर “Content Preferences” सेक्शन में “Hide Instants in Inbox” विकल्प ऑन करना होगा।
TechCrunch के मुताबिक, यह विकल्प चुनने के बाद यूजर्स को इनबॉक्स में Instants फीचर दिखाई नहीं देगा और वे दूसरों द्वारा भेजे गए Instants भी नहीं देख पाएंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्टाग्राम पर जहां यूजर्स कंटेंट पोस्ट करने से पहले उसे ध्यान से एडिट और क्यूरेट करने के आदी हैं, वहीं इस इंस्टेंट-शेयरिंग फीचर ने कई लोगों को असहज कर दिया है।
