विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि भारत-अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है जो गहन और विस्तृत सहयोग पर आधारित है।
विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक के दौरान अपने शुरुआती संबोधन में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध विश्व और अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के हित कई मुद्दों पर और विश्व के कई हिस्सों में एक जैसे हैं। डॉ. जयशंकर ने आगे कहा कि वे इन जटिल परिस्थितियों में वार्ता के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने खुले और सार्थक विचार-विमर्श होने का विश्वास भी व्यक्त किया।
