19 जून । शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल आईटी कंपनी एक्सेंचर के कमजोर बिक्री अनुमान और निराशाजनक आउटलुक के बाद आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 608 अंक यानी 0.78 प्रतिशत गिरकर 76,802.90 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 155 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 24,013.10 पर बंद हुआ।
निफ्टी के लिए 24,100 से 24,200 का स्तर फिलहाल सबसे बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है। उनका कहना है कि अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर मजबूती से निकलता है तो बाजार में तेजी बढ़ सकती है और इंडेक्स 24,400 तक जा सकता है।
वहीं गिरावट की स्थिति में 23,900 का स्तर सबसे अहम सपोर्ट माना जा रहा है। इस स्तर के ऊपर बने रहना बाजार की रिकवरी के लिए जरूरी होगा।
निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे।
सेंसेक्स में भी सबसे ज्यादा नुकसान इन्फोसिस को हुआ। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि व्यापक बाजार में कुछ मजबूती देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेक्टोरल आधार पर निफ्टी आईटी में सबसे बड़ी गिरावट रही। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर भी दबाव में रहे। दूसरी ओर निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
