20 जून । अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नवनिर्मित एयर फोर्स-वन विमान का अनावरण किया है। अगले महीने की शुरूआत में प्रेसीडेंशियल सर्विस में आने से पहले इस विमान की उड़ान शुरू होने की आशा है। प्रेसीडेंशियल बेड़े के मुख्य केन्द्र ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि इस विमान का बड़ा आकार सर्वाधिक प्रमुख बदलाव है। उन्होंने घोषणा की कि एयरफोर्स-वन विमान अमरीका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर नेशनल मॉल में आयोजित समारोह में फ्लाई पास्ट में भाग लेगा। उन्होंने कहा कि तुर्किए में अगले महीने नेटो सम्मेलन के लिए भी इसके उपयोग पर विचार किया जा रहा है।
पहले यह लग्जरी बोईग विमान कतर के पास था। अब इसमें लाल, सफेद और नीले रंग के साथ डिजाइन में बदलाव किया गया है। विमान के पिछले हिस्से में अमरीकी ध्वज का डिजाइन है।
